जम्मू। बाग-ए-बाहु पुलिस स्टेशन में तैनात सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल को दस हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया है। दोनों पुलिस कर्मियों ने सीबीआई पूछताछ कर रही है। सीबीआई की टीम ने थाने में जरूरी रिकॉर्ड भी जब्त किया है। इस मामले को लेकर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। सीबीआई ने भी अधिकारिक रूप कुछ नहीं कहा। हालांकि सूत्रों के अनुसार यह मामला सिद्दड़ा में एक रेस्तरां मालिक से जुड़ा है। उसकी शिकायत पर सीबीआई ने यह कार्रवाई की है। इन पुलिस कर्मियों को मंगलवार रात बाग-ए-बाहु थाने से गिरफ्तार किया था। ब्यूरो