जम्मू। जम्मू पुलिस ने चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 34 ग्राम (लगभग 3.4 तोला) चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। मामला 14 जुलाई 2025 का है। फारूक अहमद निवासी मलिक मार्केट, बठिंडी ने पुलिस थाना बाहु फोर्ट में शिकायत दी थी। कि उसके घर से गहने चोरी हुए हैं। मामला दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान दीपक कुमार निवासी भगत मंडी के रूप में की। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपराध कबूल किया। उसकी निशानदेही पर आभूषण बरामद किए गए। ब्यूरो