फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: धार्मिक टिप्पणी पर नेकां नेता तारिक भट्ट गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। ताराकोट में रोपवे परियोजना के विरोध में धरने पर बैठे लोगों पर धार्मिक टिप्पणी करने वाले नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेता तारिक भट्ट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रियासी से संबंधित नेकां नेता की टिप्पणी के खिलाफ लोगों ने पुलिस में शिकायत कर गिरफ्तारी की मांग की थी। 29 दिसंबर, 2024 को की गई टिप्पणी के बाद संघर्ष समिति लगातार भट्ट की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। कटड़ा में सनातन धर्म सभा के महासचिव प्रवीण सिंह ने पुलिस तथा प्रशासन को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेट दिया था और कटड़ा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद प्रवीण सिंह ने कहा कि ऐसे लोग समाज की शांति के लिए खतरा हैं। थाना प्रभारी कटड़ा ख्यातिमान खजूरिया ने भट की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें