फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसआईए ने दो भगोड़े आरोपियों के घरों पर चस्पा किए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
30 दिन के भीतर एसआईए या पुंछ सेशन कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। नारको आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए राज्य जांच इकाई (एसआईए) ने रविवार को पुंछ में दो भगोड़े आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए। नोटिस में आरोपियों को 30 दिन के भीतर खुद को एसआईए या पुंछ सेशन कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। रविवार को एसआईए की टीम इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी की अगुवाई में पुंछ पुलिस को साथ लेकर भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे स्थित गांव बगयालदरा निवासी नारको आतंकवाद से जुड़े भगोड़े आरोपी मोहम्मद अरशद उर्फ आसिफ के घर पहुंची। यहां उसके खिलाफ सेशन कोर्ट से जारी पर नोटिस चस्पा किया। इसके बाद टीम ने एलओसी पर स्थित गांव खड़ी करमाडा पहुंचकर दूसरे भगोड़े लियाकत बिल्ला के घर पर भी नोटिस लगाया। इन आरोपियों के खिलाफ एसआईए ने मामला दर्ज किया था। दोनों एक साल से फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें