खेरी जारी रोड पर नाका तोड़कर भाग चालक, खानपुर में खड़ी मिली कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बनतालाब। जगती पुलिस ने पशु तस्करी को विफल कर चार मवेशियों को मुक्त करवाया है। आरोपी मवेशियों को लग्जरी कार में क्रूर तरीके से भरकर ले जा रहे थे। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। जगती पुलिस पोस्ट के इंचार्ज बिन्नी शर्मा और उनकी टीम ने खेरी जारी रोड से आ रहे कार चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक नाका तोड़कर भाग गया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कार खानपुर नगरोटा के पास खड़ी मिली। चालक वहां से भाग निकला था। जांच करने पर कार में चार मवेशी पाए गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नगरोटा थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।