फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस लाइन में तैनात जवान ने नौकरी के नाम पर ऐंठ ली लाखों रुपये वेयर हाउस पुलिस चौकी में छह-सात लोगों ने की शिकायत, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिला पुलिस लाइन जम्मू में तैनात एक जवान के खिलाफ पुलिस व अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठने की शिकायत की गई है। छह-सात लोगों ने वेयर हाउस पुलिस चौकी में शिकायत की है कि उक्त जवान ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए हैं। न तो उन्हें नौकरी दिलाई और न ही पैसे लौटाया। अब तो उसने फोन तक उठाना बंद कर दिया है। लोगों ने पुलिस से जवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ताकि अन्य लोग उसके झांसे में न आ सकें। पुलिस ने बताया कि लोगों की शिकायत मिली है। इसके आधार पर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें