- आरोपी के ठिकाने से यूरिया खाद, स्टार्च व सफेद कॉस्मेटिक पाउडर बरामद
कुपवाड़ा। करनाह पुलिस थाने में नकली ब्राउन शुगर तैयार करने और लोगों को झूठे केस में फंसाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि आजम शाह निवासी पिंगला (हरिदल) यूरिया खाद और सफेद कॉस्मेटिक पाउडर आदि का इस्तेमाल कर नकदी ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बनाता है। इसके साथ ही आरोपी निर्दोष लोगों को नशा तस्करी के झूठे केस में फंसाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को गलत सूचना दे रहा था। पुलिस थाना करनाह में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर तलाशी ली। इसमें आपत्तिजनक सामग्री (यूरिया खाद, स्टार्च पाउडर, सफेद कॉस्मेटिक पाउडर) के साथ एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।