फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हत्या मामले में 14 साल से फरार सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक का बेटा पंजाब से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में हत्या के मामले में 14 साल से फरार चल रहे आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस ने की। सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक के बेटे आरोपी इंद्रप्रीत सिंह के परिवार का मदन लाल से विवाद था। इंद्रपीत ने साथियों के साथ मिलकर मदन लाल की हत्या कर दी। हालांकि यह दर्शाया गया कि मौत का कारण एक्सीडेंट था। जांच के बाद मामले में हत्या और सबूत नष्ट करने की धाराएं बढ़ाई गईं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संजय भाटिया ने कहा कि सिंह पिछले 14 वर्षों से फरार था, लेकिन दिल्ली पुलिस को आरोपी की पंजाब के मोहाली में मौजूदगी के बारे में सूचना मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में सात आरोपियों में से चार को पहले ही दोषी ठहराया जा चुका है और आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है और एक की मौत हो चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें