-गांदरबल का रहने वाला है गुलाम नबी वागे
जम्मू। जम्मू-कश्मीर अपराध शाखा ने मंगलवार को खुद को राजभवन में अंडर सेक्रेटरी बता कर आम लोगों को ठगने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। साइबर अपराध जांच केंद्र उत्कृष्टता (सीआईसीई) की एक टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। उसकी पहचान गुलाम नबी वागे निवासी वास्कोर (गांदरबल) के रूप में हुई है।
अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से फर्जी पहचान पत्र, मुहर और अपराध में इस्तेमाल किए गए अन्य दस्तावेजों सहित कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो