फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर एयरपोर्ट पर फर्जी टिकटों के साथ 4 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को फर्जी टिकटों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी स्थानीय निवासी हैं। चारों आरोपियों को अगली जांच के लिए संबंधित पुलिस थाने के हवाले कर दिया गया है। इनकी पहचान मोहम्मद अशरफ शेख, जुनैद अहमद भट, आकिब मुश्ताक और साकिर मुश्ताक सभी निवासी श्रीनगर के रूप में हुई है। इन सभी ने जाली टिकटों का उपयोग कर श्रीनगर हवाई अड्डे में प्रवेश किया था। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि इस कृत्य के पीछे आरोपियों का मकसद अपने माता-पिता को हवाई अड्डे पर विदा करना था, जो उमरा के लिए जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें