जम्मू। बख्शी नगर और सरवाल पुलिस ने चोरी के दो मामलों को सुलझाने का दावा किया। दोनों ही मामलों में शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से नौ शातिरों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बख्शी नगर थाने में लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चोरी हुए लैपटाॅप व अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपी हनी चोपड़ा निवासी रिहाड़ी काॅलोनी को गिरफ्तार किया है। सरवाल थाने में दुकान से सामान चोरी होने पर शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी वीना, बागो, कशू, तोशी, रीना, चीनो, वीनू निवासी राजीव नगर और मोहम्मद लतीफ निवासी नरवाल को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद आरोपियों ने चोरी को स्वीकार किया है। पुलिस ने सामान के साथ चोरी में पयुक्त वाहन भी जब्त किया है।