फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारामुला में हथियारों समेत 2 संदिग्ध काबू, कुंजर इलाके में आतंकी ठिकाना ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बारामुला जिले में हथियारों के साथ दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जिले के कुंजर इलाके में आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया गया है। सोमवार शाम को पुलिस और सेना ने नरधारी-डांगरपोरा इलाके में तलाशी अभियान के दौरान दो आरोपियों के कब्जे से एक चीन निर्मित पिस्तौल, 12 राउंड और दो ग्रेनेड बरामद किए। सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आरोपी गुलाम हसन और मुख्तार अहमद चंदूसा (बारामूला) के रहने वाले हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

इसी बीच एक अन्य घटना में मंगलवार की सुबह जिले के कुंजर में सीआरपीएफ और एसओजी ने हयातपोरा-रावतपोरा में संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया। यहां से एक कंबल से ढके दो संदिग्ध बैग मिले, इनमें कुछ गोलियां और एके 47 की तीन मैगजीन, विस्फोटक जैसे पदार्थ वाला प्रेशर कुकर बरामद हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें