फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर से भुक्की लेकर आ रही थीं महिला, जम्मू बस अड्डे पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 08 Sep 2023 05:32 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

श्रीनगर से भुक्की लेकर पंजाब जा रही महिला काे जम्मू बस स्टैंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला पंजाब के फिरोजपुर की रहने वाली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर से भुक्की लेकर पंजाब जा रही महिला काे जम्मू बस स्टैंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला पंजाब के फिरोजपुर की रहने वाली है। गिरफ्तार शिंदर कौर के साथ एक व्यक्ति भी था, जो चकमा देकर फरार हो गया। वह उसका पति गुरदीप सिंह भी हो सकता है। जानकारी के अनुसार शिंदर कौर वीरवार को बैग लेकर बस स्टैंड में घूम रही थी। उसने पंजाब की बस पकड़नी थी।

विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने गतिविधियों को संदिग्ध पाया और तलाशी के लिए रोका। महिला कर्मियों ने जब काले रंग के बैग की तलाशी ली तो भुक्की मिली। वजन करने पर 15 किलो भुक्की निकली। महिला ने बताया कि वह श्रीनगर से नशा लेकर आई है। हालांकि यह नहीं बता रही कि उसके साथ कोई और था या नहीं। महिला के पुराने रिकॉर्ड को भी जांचा जा रहा है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें