जम्मू। पुलिस पोस्ट बेलीचराना ने चोरी मामले को सुलझा है। चोरी का सामान भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार महमूद अहमद निवासी बेलीचराना के घर में चोरी हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया था। इसमें एसएचओ सुमीत शर्मा, एसआई सुग्रीव कुमार और अन्य शामिल रहे। मामले में पुलिस ने इम्तियाज अहमद खान और सचिन कुमार निवासी पुंछ बस्ती बेलीचराना को हिरासत में लिया है। इनसे दो गैस सिलेंडर, एक मोटर इलेट्रिक, एक गैस चुल्हा, तारें, और लोहा बरामद किया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
तीन नशा तस्करों से छह ग्राम हेरोइन बरामद
जम्मू। नवाबाद पुलिस और सिद्दड़ा पुलिस ने तीन नशा तस्करों से छह ग्राम हेरोइन बरामद की है। भगवती नगर में पुलिस ने नाका लगाया था। इसी दौरान आरोपी यशपाल निवासी सूर्या विहार से तीन ग्राम हेरोइन बरामद की। इसी तरह सिद्दड़ा पुलिस ने तवी पुल में नाके के दौरान वाहन की चेकिंग के दौरान दो आरोपियों से तीन ग्राम हेरोइन पकड़ी। आरोपियों की पहचान अंकित कौल निवासी लेन नंबर 9, फ्लैट नंबर आठ जगती कालोनी और साहिल गंजू निवासी जगती कालोनी के रूप में हुई। मामले में छानबीन जारी है।