फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अल्ट्रासाउंड की आड़ में चल रहा था लिंग जांच केंद्र, क्लीनिक सील

विज्ञापन
विज्ञापन
- कच्ची छावनी में पंजाब से आई छह सदस्यीय टीम ने सीएमओ जम्मू के नेतृृत्व में दी दबिश
विज्ञापन

- पंजाब की ही महिला की क्लीनिक में की जा रही थी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर की कच्ची छावनी चौक के पास अवैध रूप से चल रहे लिंग जांच केंद्र का भंडाफोड़ किया गया है। अल्ट्रासाउंड क्लीनिक की आड़ में यहां पर अवैध तरीके से भ्रूण लिंग की जांच की जाती थी। पंजाब के साथ जम्मू से स्वास्थ्य विभाग टीम ने वीरवार को क्लीनिक पर दबिश दी। इस दौरान क्लीनिक में पंजाब की ही महिला के पेट में लिंग जांच की जा रही थी। पंजाब की टीम ने ही क्लीनिक में अवैध ढंग से लिंग जांच की सूचना दी थी। कार्रवाई के दौरान कई अन्य महिलाएं भी अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए पहुंचीं थीं। स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक को सील कर दिया है। इसके बाद कानूनी जांच के लिए विभागीय कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
पंजाब से आई छह सदस्यीय टीम ने बताया कि उक्त क्लीनिक में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से कई महिलाओं की अवैध ढंग से लिंग जांच की गई है, जो पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसीपीएनडीटी) अधिनियम, 1994 का उल्लंघन है। इस जांच के आधार पर कई मामलों में कोख में पल रहे भ्रूण की हत्या कर दी जाती है। इसमें खासतौर पर बच्चियों को मार दिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग जम्मू की टीम ने सीएमओ डाॅ. हरबख्श सिंह के नेतृत्व में पंजाब की टीम को लेकर क्लीनिक पर छापा मारा। पंजाब से आई टीम में तीन डाॅक्टर शामिल थे। इससे साफ हो गया है कि शहर के अन्य कई अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों पर भी लिंग जांच की जा रही है। पीसीपीएनडीटी अधिनियम भारत में कन्या भ्रूण हत्या और गिरते लिंगानुपात को रोकने के लिए संसद द्वारा पारित एक संघीय कानून है। इस अधिनियम से प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्ची छावनी में अल्ट्रासाउंड क्लीनिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग कोर्ट में मामला पेश कर रहा है। शहर के अन्य अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों पर भी निरीक्षण किया जाएगा। लोग भी ऐसे अवैध ढंग से लिंग जांच करने वाले क्लीनिकों के बारे में स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दे सकते हैं।
डाॅ. हरबख्श सिंह, सीएमओ, जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें