फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पेट्रोल पंप से 7.65 लाख रुपये और आईफोन चोरी, फरार कर्मचारी पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। कानाचक पुलिस थाने के अंतर्गत डूमी में पेट्रोल पंप में चोरी हो गई। पंप कर्मचारी 7 लाख 65 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। बुधवार को पंप के मैनेजर बलबीर सिंह ने कानाचक थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार मैनेजर ने बताया कि सुनील कुमार निवासी यूपी आठ महीने से पंप पर काम कर रहा था। पंप मालिक की गाड़ी भी चलता था। सुनील 15 जून को पंप से चला गया। तब किसी ने भी पैसे पर ध्यान नहीं दिया। तीन दिन पहले पंप पर पैसे देखे तो नहीं मिले। आईफोन भी गुम था। बलबीर ने पुलिस को बताया कि सुनील ने ही पैसे और फोन चुराया है। कई बार सुनील को कॉल की, लेकिन फोन बंद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें