फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी के तीन मामलों में दर्ज की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। क्राइम ब्रांच जम्मू की स्पेशल क्राइम विंग (एनसीडब्ल्यू) ने लोगों की शिकायत पर धोखाधड़ी के तीन अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज की है। ये मामले ऋण घोटाला, जमीन में धोखाधड़ी और नौकरी रैकेट से जुड़े हैं। ऋण घोटाले की शिकायत में छन्नी रामा जम्मू-कश्मीर बैंक में ब्रांच मैनेजर मुश्ताक अहमद ने कांस्टेबल जावेद इकबाल, कासिम एजाज और बशारत हुसैन के साथ मिलकर तीन लाख रुपये का ऋण धोखाधड़ी से वितरित किया। शिकायतकर्ता के पति के खाते से पैसे अवैध रूप से काटे गए। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 120-B के तहत मामला दर्ज किया गया है। जमीन धोखाधड़ी के मामले में नरेश कुमार अबरोल और अन्य पर आरोप है कि जम्मू के गौड़ गांव में पांच मरला जमीन बेचने का झांसा देकर 17.60 लाख की ठगी की है। आरोपियों के खिलाफ धारा 420 और 120-B आईपीएस के तहत केस दर्ज किया गया। नौकरी घोटाले में राजोरी के दो लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई कि सोपोर निवासी समीर अहमद शेख ने कतर में नौकरी का झांसा देकर छह लाख रुपये की ठगी की है। आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र और रसीदें दीं। बाद में धमकियां दीं। यह मामला धारा 318(4), भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत दर्ज किया गया। एसएसपी क्राइम ब्रांच जम्मू संजय परिहार ने बताया कि तीनों मामलों की गहन जांच की जाएगी और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें