जम्मू। प्रतिबंधित गटटू डोर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को पक्का डंगा पुलिस ने एक युवक को गट्टू डोर के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मांडा नाके पर स्कूटी सवार को रोका। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की से छह रोल डोर के मिले। पुलिस ने तरुण शर्मा निवासी खजूरिया मोहल्ला (जम्मू) को दबोच हैं। अभी दो दिन पहले ही बिश्नाह में गट्टू डोर की चपेट में आकर दंपती घायल हो गया था। इसमें व्यक्ति के गले में आठ टांके लगे। हर वर्ष रक्षाबंधन नजदीक आते ही शहर में पतंगबाजी शुरू हो जाती है। इसमें प्रतिबंधित डोर का इस्तेमाल होता है। पक्का डंगा के थाना प्रभारी राकेश सिंह का कहना है कि बीते दो दिन में हमने दो लोगों पर डोर बेचने पर कार्रवाई की है। ब्यूरो