संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। ग्रीष्मकालीन राजधानी में रविवार को वाहन पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद में व्यक्ति ने चचेरे भाई की हत्या कर दी। घटना श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके परिमपोरा की है। आरोपी की पहचान पारिमपोरा निवासी जरीफ अहमद मीर के रूप में हुई है, जिसने आमिर रजाक मीर पर चाकू से हमला किया। पुलिस के अनुसार, सुबह आरोपी ने अपनी दुकानों के पास वाहन पार्किंग को लेकर हुए झगड़े के दौरान पीड़ित पर तेजधार हथियार से वार किए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित को श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना पारिमपोरा में मामला दर्ज किया गया है। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराध में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प