फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एलएसी पर सोना तस्करी मामले में कैफे संचालक दंपती समेत पांच लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, सऊदी अरब और दुबई समेत सात देशों से तस्करी कर तिब्बत पहुंचाया गया था 108 किग्रा सोना
विज्ञापन

- डीआरआई, सीमा शुल्क और खुफिया ब्यूरो की टीम आरोपियों को पूछताछ के लिए लुधियाना ले गई
संवाद न्यूज एजेंसी

लेह। भारत-चीन सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से 108 किलोग्राम सोना तस्करी मामले में पुलिस ने कैफे संचालक दंपती को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) कर रही है। जांच में पाया गया कि सोने की छड़ें अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, सऊदी अरब और दुबई सहित सात देशों से तस्करी करके तिब्बत पहुंचाई गई थीं, जहां से उन्हें भारत में तस्करी के लिए लाया जाना था।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, लेह के पॉश इलाके में कैफे चलाने वाले एक दंपति समेत कुल पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई, सीमा शुल्क और खुफिया ब्यूरो की संयुक्त टीम आरोपियों को पूछताछ के लिए लुधियाना ले गई है। आरोपी दंपती की पहचान टेंडर ताशी और ताशी डोलमा के रूप में हुई है, जिन्होंने पूर्वी लद्दाख के हैनले के मूल निवासी तेनजिन सम्फेल को भर्ती किया, जिसने हैनले से दो कूरियर, तेनजिन टार्गी और त्सेरिंग चंबा को काम पर रखा। संदिग्धों से पूछताछ में एक सरगना का नाम सामने आया है, जो दिल्ली में रहता है और फिलहाल फरार है। एक सरकारी उच्च अधिकारी ने बताया कि आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) को एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह की संलिप्तता का संदेह है। मामले में डीआरआई, सीमा शुल्क तथा उत्पाद शुल्क विभाग से जांच की मांग की गई है। गिरफ्तार किए गए दंपती से पूछताछ में यह भी पता चला कि उन्हें सोने की छड़ें इकट्ठा करने और सीमा पार ले जाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें