श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को पुलिस ने हथियार और गोलाबारूद के साथ दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने इमामसाहिब इलाके में तलाशी अभियान के दौरान की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, दो ग्रेनेड और आठ गोलियां बरामद की गईं है। दोनों आतंकी मददगारों की पहचान जफर आजाद गनी और आमिर अहमद निवासी मोटजान (शोपियां) के रूप में हुई है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद