फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सोपोर व गांदरबल में पांच नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल। पुलिस ने सोपोर और गांदरबल में पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। सोपोर में हिब डंगेरपोरा क्रॉसिंग पर नाके के दौरान पुलिस टीम ने दो लोगों को रोका। तलाशी लेने पर इनके कब्जे से प्रतिबंधित दवाओं की 583 गोलियां बरामद की गईं। दोनों को डांगीवाचा पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है। गांदरबल में पुलिस पोस्ट नागबल की टीम ने ग्राटबल क्रॉसिंग पर स्थापित एक चेकपॉइंट पर एक वाहन (जेके01एएफ-6330) को रोका, जिसमें तीन लोग सवार थे। उनकी पहचान मोहम्मद फुरकान मीर (चालक) निवासी बिलाल कॉलोनी सौरा, रईस अहमद मकदूमी निवासी खलमुल्ला गांदरबल और दिलदार अहमद हजाम निवासी रंगील गांदरबल के रूप में हुई है। वाहन की तलाशी पर इसमें 2.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें