फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेरर फंडिंग : श्रीनगर में दो और दिल्ली में तीन ठिकानों पर एसआईए का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपियों ने दो साल के भीतर 85 करोड़ की चौंका देने वाली राशि अवैध रूप से जुटाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने शुक्रवार को टेरर फंडिंग मामले में श्रीनगर और दिल्ली में पांच स्थानों पर दबिश दी है। एक अधिकारी ने बताया कि एसआईए ने श्रीनगर में दो स्थानों पर कार्रवाई की है। शुक्रवार को श्रीनगर के सैदापोरा ईदगाह और अहमदनगर इलाके में एजेंसी की टीम दलबल के साथ पहुंची। सूत्रों के अनुसार, यहां से जरूरी दस्तावेजों के साथ आरोपियों के बैंक खाते खंगाले गए हैं। उधर, दिल्ली में एजेंसी की टीमें तीन स्थानों पर पड़ताल कर रही हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों की ओर से अपराध की अवैध आय को ट्रेरर फंडिंग से जुटाने, जमा करने और मनी लॉन्ड्रिंग करने से संबंधित मामले में जांच की जा रही है। इस धन का उपयोग बाद में अलगाववाद और आतंकवाद सहित गैरकानूनी गतिविधियों में करने का आरोप है।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि गहन जांच के बाद एसआईए कश्मीर ने मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान यह पता चला कि दो साल से भी कम समय के भीतर 85 करोड़ रुपये की चौंका देने वाली राशि अवैध रूप से जुटाई गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

-
टीजर...
सुरनकोट में आतंकी ठिकाना ध्वस्त

पेज 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें