जम्मू। महेशपुरा चौक के पास सड़क में पैदल जा रही एक महिला को कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गई। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
महेशपुरा चौक पर पायल सलारिया निवासी हुसैन बख्शी सुबह नौ बजे पैदल जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार चालक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और जीएमसी पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो