जम्मू। ग्रेटर कैैलाश इलाके में एक महिला ने मकान मालिक पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
गंग्याल पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में महिला ने बताया कि वह एक व्यक्ति के घर में किराये पर रहती हैं। मकान मालिक ने पता नहीं किस तरह से अश्लील वीडियो बना लिया। अब ब्लैकमेल किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो