जम्मू। छन्नी हिम्मत पुलिस ने चोरी का मामले सुलझाया है। इस मामले में एक स्कूटी और बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरु निवासी नोशेरा सिंबली जिला होशियारपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सीसीटीवी की फुटेज की जांच की गई और एक आरोपी को छन्नी से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो