जम्मू। तवी नदी के किनारे तारकोल प्लांट में एक कामगार झुलस गया। वह जीएमसी में उपचाराधीन है। सतवारी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दिलाल अहमद निवासी जंगलदान रामबन यहां पर काम कर रहा था। इस दौरान गर्म तारकोल की चपेट में आ गया। आसपास काम कर रहे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। ब्यूरो