जम्मू। नरवाल में सीआरपीएफ के सहायक सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अधिकारियों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के रहने वाले एसके दास छन्नी रामा स्थित सीआरपीएफ की 174 बटालियन में तैनात थे। शनिवार रात 2 बजे उनकी ड्यूटी थी। काफी देर तक जब वह ड्यूटी देने नहीं पहुंचे तो अन्य कर्मी उनके कमरे में गए। वह सोए हुए थे। बार-बार जगाने पर भी नहीं उठे तो अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 174 के तहत केस दर्ज कर लिया है।