फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने सात वाहन जब्त किए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। चाटा सुंजवां के जंगल में सात सितंबर की देर रात वन विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से वन भूमि की कटाई (अवैध खनन) में शामिल एक्सावेटर मशीन और मिट्टी से भरे छह ट्रक कब्जे मे लिए हैं। डीएफओ अलोक कुमार मौर्य के अनुसार वन भूमि की अवैध कटाई और हरे भरे पेड़ों को काटे जाने संबंधी पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने चाटा सुंजवा रोड पर नाका लगाया था। इसी दौरान ट्रकों को जब्त किया गया। इसके बाद टीम ने वन के उस क्षेत्र का दौरा किया जहां से अवैध रूप से वन भूमि की कटाई की जा रही थी और मौके से एक्सावेटर मशीन जब्त कर ली गई। उच्च अधिकारियों को स्थिति की जानकारी देने के साथ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। मौर्य के अनुसार विभाग वन भूमि पर अतिक्रमण करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें