फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: चिट फंड के नाम पर ठगे 1.88 करोड़, पुलिस महिला कर्मियों ने सहकर्मियों के साथ किया फरेब

Sun, 17 Dec 2023 02:55 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बिश्नाह की रहने वाली निर्मल कौर सैनी और हीरानगर की आरती शर्मा के खिलाफ 2014 में 1.88 करोड़ रुपये के फ्राॅड का मामला दर्ज किया गया था। दोनों ने अपने सहकर्मियों से सोना और पैसा निवेश करने पर भारी रिटर्न देने के नाम पर धोखाधड़ी की और राशि डकार ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने वाले पुलिस महकमे की महिला कर्मियों ने खाकी को ही दागदार करते हुए सहकर्मियों से 1.88 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। क्राइम ब्रांच जम्मू ने इस चिट फंड घोटाले में दो महिला पुलिस कर्मियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दायर किया है। 

विज्ञापन


बिश्नाह की रहने वाली निर्मल कौर सैनी और हीरानगर की आरती शर्मा के खिलाफ 2014 में 1.88 करोड़ रुपये के फ्राॅड का मामला दर्ज किया गया था। दोनों ने अपने सहकर्मियों से सोना और पैसा निवेश करने पर भारी रिटर्न देने के नाम पर धोखाधड़ी की और राशि डकार ली। इस मामले में 382 पन्नों का आरोपपत्र दायर किया गया है।

पुलिस आईआरपी विंग की 15 बटालियन के कमांडेंट के पास कई महिला कर्मियों ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया कि दोनों आरोपियों ने चिट फंड के नाम पर उनके पैसे हड़प लिए। आईआरपी की तरफ से इस मामले की जांच कराई गई और आगे की कार्रवाई क्राइम ब्रांच को सौंपी। प्रत्येक कर्मी से एक-एक लाख रुपये लिए थे। इसके बदले कोई ब्याज नहीं दिया और न ही मूल राशि वापस की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस में ही तैनात निर्मल कौर का पति भी धोखाधड़ी में शामिल

जांच में पाया गया कि कांस्टेबल निर्मल कौर ने पति मोहिंदर सिंह सैनी (जेकेएपी 14वीं बटालियन में तैनात) की मिलीभगत से ठगी की। हैरत की बात है कि चार्जशीट में मोहिंदर सिंह का नाम नहीं है। आरोपियों ने 188 के करीब कर्मियों में से प्रत्येक से एक-एक लाख रुपये लिए और हर महीने पांच हजार ब्याज देने का वादा किया। कर्मियों को स्वर्ण ऋण सुविधाओं की व्यवस्था करने के अलावा उच्च ब्याज दर का लालच देकर अवैध रूप से कुछ वित्त कंपनी के पास नकदी और मणप्पुरम बैंक सतवारी, कर्ण मार्केट जम्मू में सोना अपने निजी इस्तेमाल के लिए जमा कर दिया, जिससे कर्मियों के साथ धोखाधड़ी की गई।

पुलिस मुख्यालय में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट व फर्नीचर का व्यवसाय भी शुरू किया

क्राइम ब्रांच ने जांच में पाया कि आरोपियों ने निवेशकों का विश्वास जीतने के लिए मौद्रिक लाभ के बदले बटालियन मुख्यालय में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और फर्नीचर का व्यवसाय भी शुरू किया। जांच के दौरान संबंधित क्षेत्रों से दस्तावेजी रिकॉर्ड के रूप में सभी भौतिक साक्ष्य एकत्र किए गए। इसके अलावा शिकायतकर्ताओं और गवाहों के बयान दर्ज किए गए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें