फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रिश्वत लेने के आरोप में नायब तहसीलदार और क्लर्क गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसीबी ने पुलवामा के ख्रेव इलाके में की कार्रवाई
विज्ञापन




- जमीन विवाद निपटाने के लिए मांगी थी 10 हजार की रिश्वत



अमर उजाला ब्यूरो



श्रीनगर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को रिश्वत लेने के आरोप में पुलवामा में एक नायब तहसीलदार को गिरफ्तार किया। साथ ही अपराध को बढ़ावा देने में शामिल एक क्लर्क को भी हिरासत में लिया है।



एक प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी को जिला पुलवामा में ख्रेव के नायब तहसीलदार मकबूल हुसैन डार के खिलाफ शिकायत मिली थी। आरोप लगाया गया कि नायब तहसीलदार ने गांव सथपोखरण, ख्रीव में पैतृक भूमि पर विवाद को निपटाने के लिए अपने क्लर्क एजाज अहमद के माध्यम से शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की मांग की।
विज्ञापन




बयान में कहा गया है कि शिकायतकर्ता ने विवाद के निपटारे के लिए ख्रेव में कई बार तहसील कार्यालय से संपर्क किया, लेकिन नायब तहसीलदार ने सहयोग नहीं किया। शिकायतकर्ता को नायब तहसीलदार द्वारा नोटिस के माध्यम से परेशान किया गया। शिकायत मिलने पर एसीबी ने नायब तहसीलदार और उनके क्लर्क एजाज अहमद के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पुलिस थाना एसीबी अनंतनाग में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन




जांच के दौरान एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने नूरीपोर, पट्टन के निवासी नायब तहसीलदार मकबूल हुसैन डार को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया इसके अतिरिक्त, नायब तहसीलदार से जुड़े क्लर्क एजाज अहमद को भी अपराध को अंजाम देने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें