ज्यौड़ियां । गांव बोमाल में शुक्रवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अखनूर के गांव बोमाल निवासी अशोक कुमार (55) अपने घर में बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे उपजिला अस्पताल अखनूर में पहुंचाया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सा रिपोर्ट में सामने आया है कि अशोक कुमार ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिवार वालों को सौंप दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद