अखनूर। अखनूर के गुड़ा ब्राह्मणा में एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अखनूर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह हमला 4 मई की रात पुरानी रंजिश के चलते किया गया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित सुनील कुमार (30) पर रात क़रीब 9:45 बजे उस समय हमला हुआ, जब वह घरेलू कार्य के लिए घर से बाहर निकला था। हमलावरों ने उस पर तेज़धार हथियार से उस पर ताबड़तोड़ वार किए थे। युवक को छाती सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित के पिता सुभाष चंदर ने अगले दिन यानी 5 मई को अखनूर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले में कारवाई करते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव चीब के नेतृत्व में विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान कोट गढ़ी निवासी विकास सिंह उर्फ विनय, मावा करौरा के रहने वाले साहिल शर्मा उर्फ लालू, संग्रामपुर निवासी राहुल सिंह उर्फ लब्बा/गुल्लू, तरोटी, जोड़ियां के रहने वाले अशोक सिंह उर्फ राजा, संग्रामपुर बोमाल निवासी राजू सिंह व कोट गढ़ी के रहने वाले साहिल कुमार उर्फ जिन्नू के रूप में हुई। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद
राहत शिविर से तस्वीरें
राहत शिविर से तस्वीरें
राहत शिविर से तस्वीरें
राहत शिविर से तस्वीरें