फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पाकिस्तान से पलांवाला सेक्टर में घुसे दो ड्रोन, सेना ने फायरिंग कर खदेड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पलांवाला सेक्टर में शुक्रवार रात पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की घुसपैठ को सेना ने नाकाम कर दिया। इस घटना के बाद शनिवार को पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब दस बजे सीमावर्ती गांव घिगडेयाल और बरडोह के सामने वाले पाकिस्तानी क्षेत्र से दो ड्रोन भारतीय सीमा में घुसपैठ करते देखे गए। सैन्य जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए फायरिंग कर दोनों ड्रोन को खदेड़ दिया। इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रोन के जरिये हथियार या नशे की खेप तो नहीं गिराई गई है। सैन्य अधिकारियों के अनुसार तलाशी अभियान में कुछ भी हाथ नहीं लगा। पूरे इलाके में सतर्कता और बढ़ा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें