दोमाना। दोमाना के अकलपुर इलाके में स्कूटी सवार के हत्यारोपियों को पुलिस तीसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज किया है। बता दें कि अकलपुर इलाके में रंजिश के चलते सोमवार देर शाम स्कूटी सवार दीपक सिंह और जसविंदर सिंह पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें दीपक कुमार की मौत हो गई। दोमाना थाने में चार युवकों विशु सिंह, शैंकी सिंह, शुभम सिंह, भागर सिंह उर्फ मेशा निवासी कुक्रियान पर हत्या का मामला दर्ज किया है, जिनकी तलाश जारी है।