फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी के लिए दाखिला दिलवाने के नाम पर की नौ लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रदेश के बाहर किसी यूनिवर्सिटी में स्नातकोत्तर की डिग्री करवाने के नाम पर नौ लाख रुपये की ठगी करने के मामले में आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया है। आरोपी कुपवाड़ा जिले के लिद्दरवान त्रेहगाम का रहने वाला विकार मंजूर वानी है, जो श्रीनगर में मेसर्स एचआईआईटी के नाम पर एक परामर्श केंद्र चला रहा था। उसने 2018 में शिकायतकर्ता से उसकी बेटी को पीजी में दाखिला दिलवाने के लिए 10 लाख रुपये की डिमांड की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी एवज में नौ लाख की राशि आरोपी को दी। बावजूद इसके उसकी बेटी को दाखिला नहीं मिला। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद अपराध शाखा कश्मीर ने केस दर्ज कर जांच शुरू तो सामने आया कि आरोपी ने नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। अब क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें