बिश्नाह। थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह चिब ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के गांव खैरी में छापामार कर मनोहर लाल के कब्जे से 15 लीटर देसी शराब और सौ लीटर लाहन और शराब बनाने के ड्रम मौके बरामद किए। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर। थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि मनोहर लाल काफी समय से देशी शराब के धंधे में लिप्त रहा है। इस पर पहले भी कई बार मामले दर्ज हुए हैं। संवाद