ज्यौड़ियां। पुलिस चौकी ज्यौडियां के अधीन गांव मैरा के नजदीक दरिया चिनाब के तट से एक महिला का शव मिला है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को जीएमसी रखवा दिया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कुछ लोगों ने दरिया चिनाब के किनारे महिला का शव पड़ा देखा। इस पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। संवाद