ज्यौड़ियां। खौड़ पुलिस ने शनिवार रात डेढ़ बजे क्षेत्र में एक विशेष नाका लगाया। इस बीच एक महिंद्रा लोड कैरियर से पांच पशुओं को बरामद किया। इन्हें गांव नरयाणा से पुंछ की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया और आरोपी सोहिल मंजूर निवासी पुंछ गिरफ्तार कर लिया। संवाद