फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से दो हजार रुपये लेकर चंपत युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
पेट्रोल पंप से दो हजार रुपये लेकर चंपत होने का आरोपी पुलिस गिरफ्तार में। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। दो दिन पहले क्षेत्र के गांव देवली टिवा हीरा पेट्रोल पंप से 2000 रुपये फुटकर कराने के बहाने लेकर चंपत हुए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी सीसीटीवी में फुटेज कैद हो गई थी। उसके आधार पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। रविवार को प्रेसवार्ता में एसपी हेडक्वार्टर आदिल हमिज रजा, एसडीपीओ शब्बीर खान, थाना प्रभारी अनिल चौधरी और मीरां साहिब थाना प्रभारी की मौजूदगी में बिश्नाह थाने में बताया गया कि राहुल डोगरा ने नशे की लत के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें