विजयपुर। गांव सुचानी में भाजपा नेता एवं पंच उपजीत सिंह जमवाल पर अज्ञात युवाओं ने हमला कर जख्मी कर दिया। वह सांबा में डीडीसी के अध्यक्ष बने केशव दत्त शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें विजयपुर सरकारी एक्सीडेंट हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जरूरी उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी सुधीर सडोत्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी गई है। ब्यान के आधार पर कार्रवाई होगी। संवाद