विजयपुर। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वार्ड- 12 में छापा मार कर नौ लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। थाना प्रभारी सुधीर सलोत्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग वार्ड-12 में जुआ खेल रहे हैं। टीम के साथ मौके पर छापा मारा गया और नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 12 हजार रुपये और ताश के पत्ते मिले हैं। सभी मजदूरी करते हैं, और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। संवाद