बाड़ी ब्राह्मणा। बड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने बीते कल कार्यवाही करते हुए एक ट्रक ड्राइवर को 10 किलो भुक्की के साथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार बलराज सिंह निवासी वाडिया श्रीनगर से पंजाब की ओर ट्रक लेकर जा रहा था। एसडीपीओ मोहिता शर्मा को सूचना मिली कि ट्रक में कुछ संदिग्ध सामान रखा गया है। उन्होंने तुरंत एक टीम का गठन किया और जैसे ही ट्रक बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे चौक के पास पहुंचा तो उसे रुकवाया। तलाशी में ट्रक से 10 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद