ज्यौड़ियां। खौड़ पुलिस ने शनिवार शाम क्षेत्र में नाके के दौरान दो युवकों को अवैध रूप से शराब ले जाते हुए पकड़ा। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खौड़ थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस दल के साथ पंचायत मट्टू के गांव दतयाल मोड़ पर नाका लगाया गया। इस दौरान मट्टू दतयाल रोड पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक ही स्कूटी पर सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। उनकी पहचान अंगरेज सिंह, उत्तम सिंह निवासी पंचायत पगांली, गांव भोरपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद