फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स चोरी कर भागे चोर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने शनिवार को तेजी से कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले को सुलझा लिया। मोहम्मद अमीन पुत्र बाबू हुसैन निवासी बागपत उत्तर प्रदेश वर्तमान में बाड़ी ब्राह्मणा के तेली बस्ती में रह रहा है। वह कपड़ों की फेरी लगाता है। उसने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह कपड़ों की फेरी लगाने के लिए विजयपुर से नीचे स्वांखा की तरफ गया। वापसी में जब वह बाड़ी ब्राह्मणा में बस से उतरा तो देखा कि उसकी जेब से पर्स चोरी हो गया। उसने तत्काल ही बाड़ी ब्राह्मणा थाने में आपबीती सुनाई। उसने बताया कि फेरी लगाने वाला एक और युवक फैयाज अहमद है। जो बाड़ी ब्राह्मणों के कोठी इलाके में रहता है। वह बस में उसके पीछे खड़ा था। आशंका है कि उसने ही उसका पर्स चोरी किया है। इस मामले में एसडीपीओ मोहिता शर्मा ने एक टीम को चोर की तलाश में भेजा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फैयाज को सरोर में दबोच लिया। थाने लाकर उससे पूछताछ की गई तो उसने चुराए हुए पैसे पुलिस को सुपुर्द कर दिए जो कि 6940 रुपये थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें