बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थानांतर्गत अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन के समीप कुछ लोगों को रेलवे ट्रैक के नजदीक एक व्यक्ति बेसुध अवस्था में पड़ दिखा। मौके पर एक इकट्ठी भीड़ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जीएमसी जम्मू में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। अनुमान है कि उसकी उम्र तकरीबन 50 साल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद