अखनूर के पुराने पुल से चरस के साथ पकड़े गए तस्कर।
अखनूर। पुलिस ने कस्बे के पुराने पुल में नाका चेकिंग के दौरान एक स्कूटी को रोका। चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों के कब्जे से चार छलिया जिसमें 80 ग्राम चरस जैसे मादक पदार्थ बरामद हुए। उनकी पहचान अंकुश वर्मा निवासी पंप कॉलोनी जानीपुर, दिलावर सिंह निवासी पुरखू के पास मेवाड़ा केंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस अधिनियम के लिए दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई एसएचओ इंस्पेक्टर रवि परिहार अगुवाई में की गई। मामले में जांच जारी है। संवाद