अखनूर। नगरोटा में वीरवार सुबह बड़ी वारदात की फिराक में सुरक्षा बलों के साथ चार आतंकी मुठभेड़ मारे जाने और बड़ी मात्रा में हथियार मिलने पर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने इसे पाकिस्तान की साजिश बताया है। कंडी किसान सेल के सदस्य मंगल दास ने बताया कि नगरोटा में मारे गए आतंकी एक बड़ी वारदात करने की फिराक में थे। राज्य में डीडीसी चुनाव की तैयारी चल रही है। पाकिस्तान और देशद्रोह ताकतें क्षेत्र में बड़ी वारदात करके अशांति फैलाना चाहते हैं। सुुरक्षा बलों ने समय रहते सभी को मौत की सजा दे दी। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार ने बताया कि पाकिस्तान राज्य में आतंकवाद फैला करके अशांति फैलाने की फिराक में है। वह अपने मसौदे पर सफल नहीं होगा।