फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदा लगार जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। क्षेत्र में एक युवक ने घर के बाथरूम में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान अजय चौधरी (25) पुत्र मोहिंद्र चौधरी निवासी विजयपुर बाजार के रूप में हुई है। युवक के आत्महत्या किए जाने का पता तब चला जब उसके पिता ने बाथरूम का दरवाजा देर तक बंद पाया। आवाज लगाई तो देखा कि कोई नहीं बोल रहा है। उसके चलते जब पिता ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो आगे देखा तो वह फंदे से लटका दिखा। उन्होंने स्थानीय लोगों को बुलाया और तत्काल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस ने शव को उतारा और कब्जे में ले लिया। पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी सुधीर सलोत्रा ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चला है, जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें