अखनूर। चौकी चौरा क्षेत्र में पुलिस ने एक नाके पर मवेशियों से भरे एक ट्रक को जब्त किया। उसमें से 26 पशुओं को बरामद किए, जो तस्करी करके ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार चौकी चौरा पुलिस ने पुंछ रोड पर शनिवार की रात मेन रोड पर नाके में ट्रक जेके 12 -4381 को रोक करके तलाशी ली। इसमें 26 मवेशी अवैध तरीके से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान मुल्ख राज निवासी आरएस पुरा और गारू राम निवासी सतवारी के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। चौकी प्रभारी अंकुज भगत ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमे 26 मवेशी ले जाए जा रहे थे। संवाद